ओलिंपिक क्वॉलिफायर ट्रायल: मैरी कॉम ने निकहत को हराया

नई दिल्ली
छह बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी ने को हराकर अगले साल चीन में होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स की टीम में जगह बना ली। 51 किलोग्राम भारवर्ग के इस फाइनल मुकाबले में बंटे हुए नतीजे में मैरी कॉम की जीत हुई। इस मुकाबले में बहुत कम मुक्के चले और मैरी कॉम ने 9-1 से जीत हासिल कर टीम में जगह बनाई।

अन्य मुकाबलों में दो बार की वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट (57 किलोग्राम) सोनिया लाथर को साक्षी चौधरी ने हरा दिया। एशियन मेडलिस्ट लाथर, चौधरी के मुक्कों का सामना नहीं कर सकीं।

60 किलोग्राम भारवर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन एल. सरिता देवी को नैशनल चैंपियन सिमरनजीत कौर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले युवा बॉक्सर निकहत जरीन ने कुछ सप्ताह पहले विश्व चैंपियन एमसी मेरी कॉम के खिलाफ ट्रायल की मांग की थी।

जरीन ने कहा था कि उन्हें भी ओलिंपिक क्वॉलिफायर में हिस्सा लेने के लिए फेयर चांस मिलना चाहिए। इस युवा बॉक्सर ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के ढुलमुल रवैए और उसकी चयन नीति पर सवाल खड़े किए थे।

बाद में बीएफआई ने मैरी कॉम के लिए भी ट्रायल को जरूरी बना दिया था और निकहत और मैरी कॉम की बीच ट्रायल तय किया था। इसके बाद मेरी कॉम ने बीएफआई की नीति का पालन करने की बात कही है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *