2019 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया यह बॉलिवुड ऐक्टर

ये साल बस बीतने ही वाला है और जाते-जाते इसे साथ कुछ अच्छी तो कुछ बुरी यादें जुड़ गई हैं। बॉलिवुड फैंस के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। उन्हें उरी, केसरी और गली बॉय जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में देखने को मिलीं तो कुछ शानदार डेब्यू भी हुए।

बीते दिनों गूगल ने एक डेटा जारी किया जिसमें सामने आया कि 2019 में सबसे ज्यादा किन लोगों को सर्च किया गया। गूगल की इस लिस्ट में अगर ऐक्टर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा जिस ऐक्टर को सर्च किया गया है वह हैं विकी कौशल।

अपनी फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से इंटरनेट पर छाए रहे। उनकी यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी और दर्शकों को उनका परफॉर्मेंस काफी पसंद आया था। गूगल की टॉप 10 लिस्ट में विकी ने 5वें स्थान पर जगह बनाई।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार भी इस साल काफी सुर्खियों में रहे। उनकी फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *