विवादों से अछूता नहीं रहा साल 2019, ऐश्वर्या पर बने मीम से जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने के ऐलान तक ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

बॉलिवुड इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप भी हो जाती हैं। इसके अलावा इस इंडस्ट्री में कई नई चेहरे डेब्यू करते हैं। वहीं, हर साल इंडस्ट्री में कई विवाद भी सामने आते हैं। इसी तरह साल 2019 भी विवादों से अछूता नहीं रहा है। कोई स्टार बयान देकर तो कोई सोशल मीडिया पर कुछ शेयर करके विवादों में फंसा है। आइए जानते हैं साल 2019 के कुछ बड़े विवादों के बारे में…

जायरा वसीम के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान
दंगल गर्ल के नाम से चर्चित जायरा वसीम ने काफी कम उम्र और कम समय में ही अपनी दमदार ऐक्टिंग से बॉलिवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। बीते जून के महीने में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। जायरा वसीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा है, ‘मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।

विवेक ऑबेरॉय ने शेयर किया ऐश्वर्या राय पर मीम
विवेक ओबेरॉय ने तीन तस्वीरों वाला एक मीम अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। मीम तीन हिस्सों- ऑपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट (नतीजे) में बंटा है। ऑपिनियन पोल में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही हैं, एग्जिट पोल में विवेक ओबेरॉय के साथ और नतीजों में वह अभिषेक बच्चन और आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। इसके लेकर विवेक ओबेरॉय न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए महिला और बच्ची का अपमान मानते हुए नोटिस भेजा था।

करण जौहर के घर पर सिलेब्स की पार्टी
अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर करण जौहर पार्टी करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल करण जौहर ने अपने घर में आयोजित की गई एक पार्टी का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विडियो शेयर किया। इस विडियो में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, विकी कौशल, मलाइका अरोड़ा सहित अन्य स्टार्स नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर लग कहा है कि सभी ड्रग्स के नशे में हैं। नेता ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा था।

रोशन परिवार में विवाद पर रंगोली का बयान
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच आरोप-प्रत्यारोप के लंबा दौर चला। हालांकि रितिक रोशन ज्यादातर इस मुद्दे पर खामोश रहे हैं, लेकिन कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल लगातार रितिक पर हमला करती रही हैं। वहीं, जब रितिक रोशन की बहन सुनैना ने कहा था मुस्लिम लड़के से प्यार करने घरवालों ने उनसे मारपीट की। इस मामले पर रंगोली ने कहा था कि सुनैना एक मुस्लिम युवक से प्रेम करती हैं और उनके परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। इस संबंध से नाराज परिवार सुनैना के साथ मारपीट भी करता है।

पाकिस्तान में कार्यक्रम करने पर मीका सिंह लगा बैन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की बेटी के शादी के फंक्शन में परफॉर्मेंस देने पर सिंगर मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने बैन लगा दिया था। वहीं, बाद में मीका सिंह के माफी मांगने पर उनपर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया।

जर्नलिस्ट पर भड़कीं कंगना रनौत
अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत उस समय विवादों में आ गई थीं, जब वह अपनी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के एक इवेंट में एक जर्नलिस्ट पर भड़क गई थीं। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया था कि मीडिया ने कंगना रनौत को बैन भी कर दिया था।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *