रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज सुबह रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचे।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमेन सलाम रिज़वी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सभी सदस्य गण और विशिष्ठ जन उपस्थित थे। इसके उपरांत राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मंडल के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधि गण, साइंस कॉलेज रायपुर में होने वाले महोत्सव मैदान के लिए बस से रवाना हुए।


