
प्रभास की शादी की खबरें पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले यह खबर सुर्खियों में छाई रही कि प्रभास अपनी फिल्म ‘साहो’ के रिलीज होने के बाद शादी कर लेंगे लेकिन इस तरह के कयासों पर कोई मुहर नहीं लग पाई।
अब एक बार फिर ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रभास अपनी अगली फिल्म ‘जान’ के रिलीज होने के बाद शादी करने जा रहे हैं। एक तेलुगु समाचार पोर्टल से बात करते हुए प्रभास की आंटी श्यामला देवी ने कहा कि हम सभी उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारा बहुत बड़ा परिवार है और हम सही लड़की की तलाश कर रहे हैं जो हमारे साथ घुलमिल जाए।
बता दें कि प्रभास की आखिरी बार फिल्म ‘साहो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, अर्जुन विजय, मंदिरा बेदी भी प्रमुख भूमिका में थे। बताते चलें कि प्रभासका नाम अनुष्का शेट्टी से जुड़ने को लेकर कई खबरें आई हैं लेकिन दोनों स्टार्स की तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
Source: Bollywood

