ट्रेनिंग करते हादसा, 2 जवानों की मौत, 9 जख्मी

पुणे
के दो जवानों की पुणे के में एक अभ्‍यास के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में 9 और जवानों को भी चोटें आई हैं। घायल जवानों का सेना के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी का आदेश दिया है।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 11:50 पर जवान बैली सस्‍पेंशन ब्रिज को लॉन्‍च करने की ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ से ब्रिज का टावर गिर गया। इस घटना में कुल नौ जवान घायल हुए, वहीं दो जवानों की मौत हो गई। मारे गए जवानों के नाम लांस हविलदार संजीवन पीके और नायक वाघमोडे हैं।

सेना के अफसर भी हुए घायल
सूत्रों के मुताबिक, सेना के एक अफसर के पैर में फ्रैक्‍चर हुआ लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। एक जेसीओ के सीने में चोट लगी लेकिन वह भी सुरक्षित है। घायल जवानों में से तीन का इलाज कमांड अस्‍पताल में चल रहा है, जबकि 4 अन्‍य को मिलिटरी हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस हादसे में मारे गए जवानों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

भारतीय सेना के इंजिनियर्स का प्रमुख संस्‍थान है
कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग (CME) भारतीय सेना के इंजीनियर्स का एक प्रमुख तकनीकी और सामरिक प्रशिक्षण संस्थान है, जिसमें कॉम्बैट इंजीनियर, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजीनियरिंग सर्विसेज (BRES) और सर्वे शामिल हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *