
जहां ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में वह लीड रोल में दिखेंगी, वहीं ‘दोस्ताना 2’ में वह कार्तिक आर्यन और न्यूकमर लक्ष्य जैसे ऐक्टर्स के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टीस्टारर ‘तख्त’ भी कर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं।
फिल्मों के अलावा जाह्नवी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।
देखें तस्वीरें:
इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इन पर अलग-अलग तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर कर रहा है तो कोई उनके फोटोज को बेहद खूबसूरत बता रहा है।
हाल ही में जाह्नवी उस वक्त चर्चा में आईं जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं? इसके जवाब में ऐक्ट्रेस ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, ‘हां, मैं सिंगल हूं।’
बता दें, अक्सर जाह्नवी का नाम ईशान खट्टर के साथ जोड़ दिया जाता है जिनके साथ उनकी पहली ‘धड़क’ रिलीज हुई थी। इस बारे में उन्होंने कहा कि वह और ईशान दोस्त ही ज्यादा बेहतर हैं क्योंकि उन दोनों के बीच लड़ाइयां काफी ज्यादा होती हैं।
Source: Bollywood

