आलिया भट्ट बनीं कपूर फैमिली का हिस्सा! करिश्मा कपूर ने शेयर की तस्वीर

क्रिसमस पर अलग-अलग पार्टी अटैंड करने के बाद रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और इस परिवार के अन्य सदस्य हर साल होने वाले क्रिसमस लंच के लिए इकट्ठा हुए। लंच पर जहां करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ दिखीं तो रणबीर भी अकेले नहीं पहुंचे। वह आलिया भट्ट को भी फैमिली लंच में साथ ले गए।

यह तो काफी पहले ही साफ हो गया था कि रणबीर के पैरंट्स आलिया को काफी पसंद करते हैं और ऐक्ट्रेस के पैरंट्स भी रणबीर को लाइक करते हैं। यही वजह है कि नीतू कपूर और सोनी राजदान अक्सर एक-दूसरे के बच्चों के पोस्ट पर रिऐक्ट करती दिख जाती हैं।

अब लगता है कि रणबीर धीरे-धीरे आलिया को पूरे कपूर फैमिली का हिस्सा बनाते जा रहे हैं। फैमिली लंच में अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना जहां पहला इशारा था तो वहीं करिश्मा की इंस्टाग्राम तस्वीर इसका दूसरा सबूत थी।

करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर किया है उसमें पूरा कपूर परिवार नजर आ रहा है। इस फोटो में आलिया रणबीर के बगल में खड़ी मुस्कुराती देखी जा सकती हैं। क्रिसमस विश करते हुए करिश्मा ने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा ‘फैमिली लंच’, ‘फैमिली ट्रडिशन’ और ‘फैमिली टाइम’। इस फैमिली फोटो में आलिया का होना दिखाता है कि कपूर परिवार भी उन्हें पसंद करता है।

वैसे यह रियल लाइफ कपल मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ में ऐक्ट करता नजर आएगा। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल फिक्स नहीं हो सकी है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *