'कबीर सिंह' जैसा किरदार पर्दे पर निभाना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

पहली फिल्म ‘धड़क’ के बाद जाह्नवी कपूर के पास जो फिल्म प्रॉजेक्ट्स हैं वे उनकी ऐक्टिंग की काबिलियत की परीक्षा जरूर लेंगे। दर्शकों को हर फिल्म में उनका नया रूप देखने को मिलेगा जो उनकी ऐक्टिंग वैरायटी को भी शो करेगा। वैसे किसी खास रोल को निभाने की बात आए तो इसके लिए जाह्नवी ‘कबीर सिंह’ को चुनेंगी।

एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने कहा कि वह ‘कबीर सिंह’ और ‘जोकर’ के किरदार के फीमेल वर्जन को प्ले करना चाहती हैं, जो महिलाओं की बंधी-बंधाई इमेज से हटकर पर्दे पर पेश करेगा।

‘कबीर सिंह’ को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर भी जाह्नवी ने रिऐक्शन दिया कि उन्होंने मूवी देखी है और उन्हें इस बात का अहसास है लोगों ने इस पर चिंता और गुस्सा क्यों जाहिर किया था।

जाह्नवी ने कहा कि उन्हें पता है कि भारत में फिल्में लोगों पर काफी असर डालती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आर्ट को किसी भी तरह के मानदण्ड में नहीं बांधना चाहिए। जाह्नवी की मानें तो आर्ट का काम ही लोगों को असहज करना है ताकि बात शुरू हो और ‘कबीर सिंह’ ऐसा करने में कामयाब हुई।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *