'दुनिया को राहत देगा ईसा मसीह का संदेश'

नई दिल्ली
ने मंगलवार को कहा कि ईसा मसीह की सीख और उनके कार्यों में आज की दुनिया में व्याप्त अशांति, घृणा और हिंसा से पीड़ितों को राहत प्रदान करने की ताकत है। की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने भारत और विदेशों में अपने सभी नागरिकों और खासकर ईसाई भाइयों एवं बहनों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘हम ईसा मसीह के जन्मदिन का उत्सव मनाते हैं जिनके जीवन से मानवता को प्यार, दया और भाईचारे का अनुपालन करने का संदेश हासिल होता है।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘आज जब दुनिया अशांति, घृणा और हिंसा से पीड़ित है तो उनके शब्दों और कार्यों से राहत मिलेगी और आगे का रास्ता दिखेगा। समय आ गया है कि हम ईसा मसीह के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें और अधिक दयालु एवं समतामूलक समाज का निर्माण करें।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *