
इसाक ने मीडिया को दी जानकारी में कहा, ‘अल-शबाब के आतंकवादियों ने अड्डे पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन वे हार गए। हमारी सेना ने मुठभेड़ में उनके आठ लोगों को मार गिराया और हम अब बचे हुए लोगों का पीछा कर रहे हैं। नगर पर हमारे सैनिकों का पूरा नियंत्रण है और आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया।’
हालिया घटना आतंकवादियों द्वारा सोमालिया में मुदुग के मध्य में स्थित गालकायो नगर में एक कार बम धमाका करने के अगले दिन ही हो गई। बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। अलकायदा के सहयोगी अल-शबाब ने सोमवार के हमले में जीत का दावा करते हुए कहा कि मुठभेड़ में सोमालियाई सेना के आठ सैनिक मारे गए। सोमालियाई सेना और अफ्रीकी यूनियन की सेना द्वारा अगस्त 2011 में अल-शबाब को राजधानी मोगादिशू से भगाने के बाद सोमालिया के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में सरकारी सेना और अल-शबाब के आतंकवादियों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं।
Source: International

