
वरुण और श्रद्धा भले ही ऑनस्क्रीन एक-दूसरे के कॉम्पिटिटर हों, लेकिन रियल लाइफ में दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब वरुण से श्रद्धा के साथ उनके काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ उनकी बचपन से ही गहरी दोस्ती है। श्रद्धा बचपन से डांस कर रही हैं और उनको डांस करना बहुत ही पसन्द हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही वह पार्टियों में डांस करने से पीछे नहीं रहती थीं, चाहे वह पार्टी जन्मदिन की हो या स्कूल के किसी फंक्शन की। उनमें हम साथ में डांस किया करते थे। श्रद्धा एक बहुत दिलचस्प ऐक्ट्रेस हैं, जिनके साथ हर कोई काम करना पसन्द करेगा।
श्रद्धा और वरुण के अलावा, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में नोरा फतेही, धर्मेश, पुनीत जैसे स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।
Source: Bollywood

