बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने सई मांजरेकर संग जमकर लगाए ठुमके, सामने आया विडियो

सलमान खान स्टारर ‘दबंग 3’ से डेब्यू करने वालीं सई मांजरेकर ने हाल ही में अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने दोस्तों और फिल्म स्टार्स के लिए एक पार्टी भी रखी, जिसमें सलमान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों ने धमाल मचाया।

सई मांजरेकर के बर्थडे से जुड़े विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बर्थडे पार्टी से सलमान और सई का एक विडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस विडियो को आप यहां देख सकते हैं:

बता दें कि सई मांजरेकर ऐक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर की बेटी हैं। महेश सलमान के को-स्टार होने के साथ-साथ उनके अच्छे दोस्त भी हैं। ‘दबंग 3’ में सई की ऐक्टिंग और उनके लुक्स को लोगों ने काफी पसंद किया। जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।

माना जा रहा है कि इस फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होते ही यह सलमान की 15वीं ऐसी फिल्म बन जाएगी जिसने 100 करोड़ कमाए हैं। ऐसा कर वह नया रेकॉर्ड स्थापित करेंगे। ‘दबंग 3’ बाद अब वह प्रभुदेवा की अगली फिल्म ‘राधे: इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। 2020 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में उनके ऑपोजिट दिशा पाटनी होंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *