
मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना हर स्थिति में गलत है। यह मानवता और कानून के खिलाफ है लेकिन यह देश सिर्फ तीन फीसदी लोगों के कर पर आश्रित नहीं हैं। देश का हर व्यक्ति कर देता है, एक दिहाड़ी मजदूर से लेकर अरबपति तक।’
अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पंगा’ के ट्रेलर लॉन्च पर सोमवार को कंगना रनौत ने कहा, ‘हम अभी भी स्वतंत्रतापूर्व काल में हैं, जहां हमारा देश बंधन में है और लोगों ने हमें बल से या बंदूक से बंधक बना लिया है। शांतिपूर्ण लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, देश को बंद कर रहे हैं या कर नहीं दे रहे हैं।’
डिप्टी सीएम ने कंगना रनौत की निजी आय में दिहाड़ी मजदूर के योगदान की याद दिलाते हुए कहा, ‘और हां! यहां तक कि एक मजदूर जब सिनेमा देखने जाता है तो वह फिल्म स्टार की तिजोरी में योगदान देता है और देश के लिए मनोरंजन टैक्स का भुगतान करता है। अब सोचिए कि कौन किस पर निर्भर है।’
Source: Bollywood

