
रहाणे की जगह पाकिस्तान के बाबर आजम ने ली है। आजम ने श्रीलंका के खिलाफ कराची में दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद शतक और 60 रन बनाए थे तथा वह तीन पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
पढ़ें,
भारत की तरफ से शीर्ष 20 में शामिल अन्य बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (12वें) और रोहित शर्मा (15वें) शामिल हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने छठा स्थान बरकरार रखा है। पेसर जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ही बाहर हैं।
गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस शीर्ष पर हैं। टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत 360 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (216), पाकिस्तान (80), श्रीलंका (80), न्यू जीलैंड (60) और इंग्लैंड (56) का नंबर आता है।
Source: Sports

