
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। बीजेपी को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बीजेपी निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।’
यह भी पढ़ें:
गौरतलब है कि अमित शाह ने में कई रैलियों को संबोधित किया। वह 2014 के बाद से बीजेपी के चाणक्य माने जाते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में पार्टी के हाथों से कई राज्य निकल गए हैं। चुनाव विश्वेषक यह भी कहते हैं कि गृहमंत्री जैसा महत्वपूर्ण ओहदा संभालने की वजह से पार्टी के विस्तार में अधिक समय नहीं दे पा रहे हैं। पहले वह चुनाव वाले राज्यों में बूथस्तर तक की रणनीति तैयार करते थे और उसे अपनी निगरानी में अंजाम तक पहुंचाते थे।
यह भी पढ़ें:
ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 25 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है या आगे चल रही है और महागठबंधन 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत के लिए 41 सीटों की आवश्यकता होती है, जो आसानी से महागठबंधन पार कर चुकी है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 37 सीटें मिली थीं।
Source: National

