
कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन इसकी बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा, ‘इससे बेहतर कुछ नहीं होगा कि मैं अपनी बहन को बहुत खुश देखूं और यही वह चीज है जो आप हम सबकी लाइफ में लाए हैं विवान। मैं अपका अपनी फैमिली में स्वागत करती हूं भाई। हमारी फैमिली में नए सदस्य का जुड़ाव। हम आपसे प्यार करते हैं और बेसब्री से आपके साथ मजेदार वक्त गुजारने के लिए उत्साहित हैं और अपनी जिंदगी आपके साथ बिताना चाहते हैं। मैं आप दोनों की जीवनभर की खुशियों की कामना करती हूं।’
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कियारा इस समय अपनी आने वाली फिल्म ” के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा कियारा ने अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी साइन की है जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन काम कर रहे हैं।
Source: Bollywood

