पत्नी प्रियंका चोपड़ा का यह गिफ्ट खो जाए तो बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसे जताने के लिए गिफ्ट भी देते रहते हैं। सभी गिफ्ट्स में से एक तोहफा ऐसा है जिसे निक अगर खो दें तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे। इस बारे में सिंगर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे जरूरी चीजों के बारे में बात करते हुए निक ने अपने फोन और स्लीपिंग मास्क का नाम लिया। इसी में आगे ऐड करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने शादी पर उन्हें जो वेडिंग रिंग गिफ्ट की थी और उन्होंने जो रिंग पत्नी को दी थी वे उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

निक ने आगे कहा कि अगर यह रिंग खो जाए तो यह उनके लिए सबसे बुरा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रिंग उनकी जिंदगी के सबसे बड़े अचीवमेंट को दिखाती है यानी ऐसे शख्स को पाना जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हों, केयर करते हों और उनके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हों।

वैसे गिफ्ट्स की बात हो रही है तो बता दें कि प्रियंका ने निक को हाल ही में ऐनिवर्सिरी के मौके पर डॉग गिफ्ट किया था। निक ने बताया था कि उन्होंने जर्मन शेफर्ड डॉग के बारे में प्रियंका से बात की थी, जिसके बाद उन्होंने डॉग गिफ्ट देकर सरप्राइज किया।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *