शाह के बयान से देश में डर का माहौल: कांग्रेस

नई दिल्ली
ने पीएम मोदी को उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें उन्होंने कांग्रेस पर के मामले में लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा कि देश में डर और अनिश्चितता का माहौल उन्होंने नहीं बल्कि गृहमंत्री के बयानों ने बनाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के बाद एनआरसी भी लागू किया जाएगा।

कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह का दोनों सदनों में भाषण (सीएए और एनआरसी लागू करने पर) ने देश में डर और अनिश्चितता का माहौल बनाया है।’

आनंद शर्मा ने कहा कि जिस समय देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर लोग परेशान हैं, उस समय पीएम को लोगों को राहत पहुंचाने वाली बात कहनी चाहिए। इस मामले पर चर्चा के लिए पीएम को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करनी चाहिए।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *