
अभी तक 16 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच की गिनती दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में की जाती है। करियर में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए उनकी अब भी राफेल नडाल और रोजर फेडरर से होड़ मची है लेकिन इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह अब इससे भी बहुत आगे की सोच रहे हैं।
पढ़ें,
जोकोविच ने कहा, ‘आपको किसी भी स्रोत से लगातार ऊर्जावान बने रहने की जरूरत होती है। यह स्रोत कुछ भी हो सकता है। मेरा मानना है कि यह हमेशा ही उस उद्देश्य और कारण का पता करने से जुड़ा है जिसके लिए आप वास्तव में खेल रहे हो। मेरे लिए विशेषकर पिछले दो वर्षों से यह टेनिस मैच या ट्रोफी जीतने से नहीं जुड़ा है।’
दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी ने कहा, ‘यह मेरी उपलब्धियों से भी बड़ा है। ऐसा कुछ जो कि विरासत से जुड़ा हो, ऐसा कुछ जिससे वास्तव में दूसरों की विशेषकर बच्चों की जिंदगी को प्रेरणा मिले।’ फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं जो कि पुरुष टेनिस में रेकॉर्ड है जबकि नडाल के नाम पर 19 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं।
Source: Sports

