
मेजबान टीम ने दूसरा वनडे जीतकर 3 मैचों की इस सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की थी जिसके बाद आज का मैच ‘फाइनल’ बन गया है। यह मैच युवा पेसर नवदीप सैनी के लिए खास है, क्योंकि वह इस मुकाबले से वनडे इंटरनैशनल डेब्यू कर रहे हैं।
देखें,
40 ओवर में 14 रन
विंडीज टीम ने 40 ओवर में 197 रन बनाए हैं। 40वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने फेंका। उनकी पहली ही बॉल पर पूरन ने छक्का मारा। इस ओवर में शार्दुल ने 9 रन दिए। पोलार्ड और पूरन क्रीज पर हैं।
पोलार्ड ने ओवर में लगाए दो छक्के
कुलदीप यादव के ओवर में पोलार्ड ने दो सिक्स मारे। पहली बॉल पर पूरन ने एक रन बनाकर स्ट्राइक पोलार्ड को दी। दूसरी ही बॉल पर पोलार्ड ने छक्का मार दिया। उन्होंने 5वीं बॉल पर एक और छक्का लगाया। इस तरह ओवर में कुल 13 रन बने। 37 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 178 रन हो गया है।
150 के पार विंडीज
33 ओवर में विंडीज टीम ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। जडेजा ने 33वें ओवर में पांच रन दिए। पूरन और पोलार्ड क्रीज पर हैं।
रोस्टन चेज बोल्ड, सैनी का दूसरा विकेट
नवदीप सैनी को मैच की दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने रोस्टन चेज (38) को आउट कर दिया। सैनी ने यॉर्कर फेंकी थी और चेज समय पर बैट नीचे तक नहीं ला पाए और बॉल सीधा जाकर विकेट से टकरा गई। कायरन पोलार्ड बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे हैं।
32 ओवर के बाद विंडीज का ्स्कोर 145/4.
नवदीप सैनी ने लिया हेटमायर का विकेट
नवदीप सैनी की दूसरी बॉल पर हेटमायर कैच आउट हो गए। कुलदीप यादव ने उनका कैच लपका। हेटमायर ने 33 बॉल पर 37 रन बनाए। इसके बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। 31 ओवर के बाद वेस्ट इंडीज का स्कोर 143 रन है। चेज 38रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेटमायर के सिक्स से विंडीज 100 के पार
विंडीज टीम के 100 रन 26 ओवर में पूरे, हेटमायर ने कुलदीप यादव की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया और टीम को 100 के पार पहुंचाया। विंडीज टीम की ओर से इस मुकाबले में यह पहला सिक्स है। मेहमान टीम ने 26 ओवर में 2 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। हेटमायर 19 और रोस्टन चेज 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
20 ओवर बाद भारत 70/2
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 70 रन बनाए हैं। फिलहाल रोस्टन चेज 6 और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर हैं।
होप को शमी ने बनाया शिकार
विंडीज टीम के ओपनर शाई होप को पेसर मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर होप को बोल्ड किया। होप ने 50 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।
जडेजा ने पहले ही ओवर में लुईस को भेजा पविलियनरविंद्र जडेजा ने मैच में अपने पहले ही ओवर में इविन लुईस (21) को शिकार बनाया और उन्हें पविलियन भेजा। विराट ने पारी के 15वें ओवर के लिए जडेजा को गेंद सौंपी। विंडीज ओपनर लुईस ने ओवर की अंतिम गेंद पर हवाई शॉट खेला और नवदीप सैनी ने लॉन्ग ऑन पर उनका कैच लपका। लुईस ने 50 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। उन्होंने होप के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।
होप के ODI में 3000 रन पूरे, सबसे तेज विंडीज बल्लेबाजविंडीज ओपनर शाई होप ने पारी के 15वें ओवर (रविंद्र जडेजा) की पहली गेंद पर सिंगल से अपने वनडे इंटरनैशनल करियर के 3000 रन पूरे किए। उन्होंने 67वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज बने। दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने 69 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
वेस्ट इंडीज की फिफ्टी 12.5 ओवर में पूरीइविन लुईस के सिंगल से वेस्ट इंडीज की फिफ्टी 12.5 ओवर में पूरी। लुईस और शाई होप के बीच भी अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी पूरी हुई। लुईस 21 और होप 28 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।
10 ओवर बाद वेस्ट इंडीज 44/0वेस्ट इंडीज ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत की है और 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 44 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर जमे हुए हैं, शाई होप 25 और इविन लुईस 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सैनी की पहली ही बॉल पर चौकाअपना पहला वनडे इंटरनैशनल मैच खेल रहे युवा पेसर नवदीप सैनी की पहली ही गेंद पर विंडीज ओपनर इविन लुईस ने चौका जड़ा। कैप्टन विराट कोहली ने उन्हें पारी का 7वां ओवर दिया और इस ओवर में 2 चौकों समेत कुल 8 रन गए। सैनी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही टी20 इंटरनैशनल डेब्यू किया था, उस मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके थे।
पढ़ें,
5 ओवर बाद वेस्ट इंडीज 22/0वेस्ट इंडीज ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं। शाई होप 14 और लुईस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
शमी का मेडन ओवर
पारी के पहले ओवर की पहली दूसरी गेंद पर शार्दुल ने एक रन दिया, इसके साथ ही लुईस और विंडीज का खाता खुला। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद शमी ने मेडल डाला, जो उनका मैच में पहला ओवर था। उनके सामने लुईस संघर्ष करते नजर आए।
वेस्ट इंडीज की पारी शुरू
वेस्ट इंडीज की पारी शुरू, शाई होप और इविन लुईस क्रीज पर, शार्दुल को पहला ओवर।
नवदीप का वनडे डेब्यूयुवा पेसर नवदीप सैनी ने इस मैच से वनडे इंटरनैशनल डेब्यू किया। उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वनडे कैप सौंपी। नवदीप के चोटिल पेसर दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक 5 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं जिनमें 6 विकेट झटके। घरेलू क्रिकेट में वह दिल्ली के लिए खेलते हैं।
भारत ने जीता टॉसभारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। कोहली ने बताया कि चोटिल पेसर दीपक चाहर की जगह युवा नवदीप सैनी को जगह दी गई है। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हैं और यह उनका पहला वनडे इंटरनैशनल मैच है। विंडीज टीम के कप्तान कायरन पोलार्ड ने बताया कि वह प्लेइंग- XI में बिना किसी बदलाव के उतरेंगे।
बाराबती में विंडीज चितकटक के बाराबती में भारतीय क्रिकेट टीम का रेकॉर्ड शानदार रहा है और टीम ने विंडीज के खिलाफ अब तक यहां तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसने कैरेबियाई टीम को धूल चटाई है। भारत ने ओवरऑल बाराबती स्टेडियम में 16 वनडे मैच खेले हैं और इसमें उसने 12 मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा।
रोहित तोड़ सकते हैं 22 साल पुराना रेकॉर्डअगर रोहित शर्मा विंडीज टीम के खिलाफ इस मैच में 9 रन और बना लेते हैं तो वह श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ देंगे। रोहित ओपनर के रूप में एक साल में सबसे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। रोहित ने 2019 में अभी तक पारी की शुरुआत करते हुए 2379 रन बनाए थे। वहीं जयसूर्या ने 1997 में 2387 रन बनाए थे।
प्लेइंग-XIवेस्ट इंडीज- इविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन, कायरन पोलार्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अल्जारी जोसफ, खैरी पिएरे और शेल्डन कॉटरेल
भारत- रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर
Source: Sports

