मार्च में ज्वेरेव के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलेंगे फेडरर

बोगोटास्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार अगले साल मार्च में कोलंबिया में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वरेव के साथ प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच पिछले महीने आयोजित होना था, लेकिन किसी कारणवश इसे रद्द कर दिया गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आयोजनकर्ताओं के हवाले से बताया कि यह प्रदर्शनी मैच 24 मार्च को कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के माविस्टार में खेला जाएगा।

फेडरर और ज्वेरेव के बीच यह मैच पिछले महीने 22 नवंबर को आयोजित होना था, लेकिन वहां पर हिंसा के डर के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। प्रदर्शनी मैच रद्य होने से फेडरर निराश थे और उन्होंने कहा था, ‘मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी। जब मैं लॉकर रूम में वापस आया तब मैं भावनात्मक तौर पर परेशान था।’

पढ़ें,

20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता फेडरर अभी तक सिर्फ एक बार ही कोलंबिया में खेले हैं। उन्होंने यहां बोगोटा में 2012 में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को हराया था।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *