रायपुर. डीएस कंस्ट्रक्शन में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक आचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की ये कार्रवाई पंडरी थाना पुलिस ने की है. बता दें कि डीएस कंस्ट्रक्शन ने अपने फर्म में करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी.
इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी. करोड़ों रुपए की चपत लगाने वाले सीए दीपक आचार्य को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है. पंडरी पुलिस आरोपी सीए से विस्तृत पूछताछ कर रही है.

