पुलिस चौकी में आत्मदाह की कोशिश करने वाले आरक्षक यज्ञ साहू की कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

रायपुर. बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी चौकी में खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश करने वाले आरक्षक यज्ञ साहू की आज इलाज के दौरान मौत हो गई. आरक्षक यज्ञ साहू को रायपुर के कालड़ा अस्पताल में एडमिट किया गया था. आरक्षक बलौदाबाजार जिले के पवनी का रहने वाला है. आत्मदाह के समय यज्ञ साहू को बचाते समय झुलस चुके एक अन्य आरक्षक का इलाज जारी है.

बता दें कि बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी चौकी मे पदस्थ आरक्षक ने चौकी परिसर में ही खुद को आग लगा ली थी. घटना शनिवार रात की है. गंभीर हालत में आरक्षक को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था. आरक्षक यज्ञ साहू 70 प्रतिशत तक चल चुका था.

जानकारी के अनुसार आरक्षक यज्ञ साहू कुछ दिनों से परेशान था. एक महीने पहले ही ट्रांसफर होकर वह गिरौदपुरी चौकी से गिधपुरी चौकी आया था. परिजनों का आरोप है कि गिधपुरी चौकी प्रभारी यज्ञ साहू को लगातार परेशान करते थे. छुट्टी नहीं देते थे. छुट्टी मांगने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *