कवियत्री पूजा अग्रवाल को युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करने पहुचे विधायक सत्यनारायण शर्मा, 2019 के खिताब से हुई सम्मानित

कवियत्री पूजा अग्रवाल को युवा प्रतिभा सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया |


रायपुर ,राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च 2019 को वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में राजस्थान क्लब, रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रायपुर की लेखिका एवं कवियत्री पूजा अग्रवाल को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु “युवा प्रतिभा सम्मान 2019” से सम्मानित किया गया | यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया है। पूजा अग्रवाल छत्तीसगढ़ की जानी मानी साहित्यकार है जिनकी अब तक दो किताबें प्रकाशित हो चुकी है उनकी पहली किताब का विमोचन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी के करकमलों से हुआ था तथा उनकी दूसरी किताब “कोशिशों की उड़ान” का विमोचन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के करकमलों से जुलाई 2018 को हुआ था।
इस अवसर पर आदरणीय सत्यनारायण शर्माजी, कैलाश राराजी , संतोष अग्रवाल जी,इंदरचंद धाड़ीवाल जी, राजकुमार राठी जी, शीला प्रजापतीजी ,ऋषि गुप्ता जी, डॉ आशा जैन जी सहित संस्था के सभी पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे | तथा 8 मार्च 2019 को पूजा अग्रवाल को सद्भावना नारी शक्ति सम्मान तथा 10 मार्च 2019 को पूजा अग्रवाल को रायपुर में क्रिएटिव eye प्रोमोशन्स तथा रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है ।पूजा अग्रवाल को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *