जॉइंट फैमिली में रहते हैं 50% से ज्यादा हिंदू

भारत में संयुक्त परिवार की संस्कृति काफी पुरानी है, जो कहानी-किस्सों, किताबों और बॉलिवुड की कहानियों में खूब दिखती है। छोटे परिवार के बढ़ते चलन और शहरीकरण के बाद भी यह अब तक काफी मजबूत है। प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 50 पर्सेंट से अधिक हिंदू अभी भी में रहते हैं। हालांकि, परिवार के आकार की बात करें तो इसमें गांबिया आगे है, जहां परिवार में औसतन 14 लोग हैं।

हिंदुओं के बाद संयुक्त परिवार सबसे अधिक बौद्ध रहते हैं। इसके बाद किसी धर्म से असंबद्ध और फिर मुस्लिम का स्थान आता है। ईसाई और यहूदी इस मामले में काफी पीछे हैं। उनके परिवारों का आकार मध्यम या छोटा होता है। एक से अधिक जीवन साथी रखने के मामले में मुस्लिम सबसे आगे हैं।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बड़े परिवार
गांबिया सबसे बड़े परिवारों वाला देश है, जहां औसतन हर परिवार में 13.8 सदस्य रहते हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान में औसतन हर परिवार में 9.8 सदस्य हैं तो पाकिस्तान में 8.5 सदस्यों वाले परिवार हैं। भारत में एक परिवार में औसतन 5.8 सदस्य हैं।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *