फोटो: तीसरे जन्मदिन पर तैमूर ने काटा क्रिसमस थीम वाला केक

सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर 20 दिसंबर 2019 को अपने तीसरा जन्मदिन मना रहा है। तैमूर के जन्मदिन पर सैफ-करीना ने एक क्रिसमस थीम पार्टी रखी। हालांकि यह काफी छोटी पार्टी थी लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया देखी जा रही हैं।

इस पार्टी में तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तैमूर के बर्थडे केक की तस्वीरें शेयर की हैं। इस केक पर ‘हैपी थर्ड बर्थडे तैमूर’ लिखा हुआ था। इस बीच आज तैमूर के नाना रणधीर कपूर के घर पर भी बर्थडे पार्टी रखी जाएगी जिसमें परिवार के निजी मेहमान शामिल होंगे।

तैमूर के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में करण जौहर, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा जैसे बड़े बॉलिवुड सितारे शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *