लोगों की आवाज दबा रही बीजेपी: सोनिया

नई दिल्ली
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर मजे घमासान के बीच अध्यक्ष ने विडियो संदेश जारी कर सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है, लेकिन सरकार उनकी घोर उपेक्षा कर रही है और क्रूरता पूर्वक दबा रही है।

सोनिया गांधी ने कहा, ‘बीजेपी सरकार देशभर में छात्रों और जनता की ओर से हो रहे प्रदर्शन जिस तरह दबा रही है उसको लेकर कांग्रेस पार्टी चिंतित है। देशभर के विश्वविद्यालयों, आईआईटी, आईआईएम और दूसरे अग्रणी शिक्षा संस्थानों में छात्र सरकार की विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्वत: विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में लोगों को गलत फैसलों के खिलाफ आवाज उठाने और चिंता प्रकट करने का हक है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों की बात सुने और उनकी चिंताओं को दूर करे।’

सोनिया गांधी ने कहा, ‘सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए निर्ममतापूर्वक बल का इस्तेमाल कर रही है। यह लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के ऐक्शन की निंदा करती है। पार्टी छात्रों और जनता के संघर्ष में उनके साथ है।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘नागरिकता संशोधन कानून भेदभावपूर्ण है और प्रस्तावित एनआरसी गरीबों को ठेस पहुंचाएंगी, नोटबंदी की तरह लोगों को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कतारों में लगना होगा। लोगों का डर वास्तविक और जायज। कांग्रेस पार्टी लोगों लोगों को भरोसा देती है कि हम आपके मूलभूत अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *