देखें, 'पंगा' में कंगना का फर्स्ट लुक, रंगोली ने शेयर की तस्वीर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस पिछले काफी समय से अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ” का डारेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं और इसमें कंगना के साथ रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और पंकज त्रिपाठी दिखाई देंगे। अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी इसका शेयर किया है। ‘मणिकर्णिका’ के बाद एक बार फिर कंगना इस फिल्म में एक मां के किरदार में नजर आएंगी।

तस्वीर शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, ‘कंगना कहती हैं कि एक ऐक्ट्रेस के तौर पर सबसे बड़ी बेइज्जती तब होती है जब उन्हें मां के रोल के लिए अप्रोच किया जाता है, हालांकि मणिकर्णिका में एक मां का सफल किरदार निभाए जाने के बाद वह एक बार फिर मां के किरदार में दिखेंगी। आज मेनस्ट्रीम की यह टॉप ऐक्ट्रेस अपने करियर के शिखर पर गर्व से मां का रोल निभा रही है। यह नया इंडिया है जिसे ‘पंगा’ पसंद है।’

बता दें कि यह फिल्म आने वाली 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है और वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ से इसका क्लैश होगा। कंगना कि पिछली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *