वसीम जाफर बने किंग्स xi पंजाब के नए बल्लेबाजी कोच

नई दिल्ली
भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए किंग्स इलेवन पंजाब का बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। टीम के एक शीर्ष सूत्र ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। टीम की वेबसाइट पर सहयोगी स्टाफ में भी जाफर का नाम है।

के लिए खेलने वाले जाफर ने 2000 से 2008 के बीच भारत के लिए 31 टेस्ट खेलकर 1944 रन बनाए जिसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। वहीं उन्होंने आठ बरस के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए दो वनडे भी खेले हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 254 मैच खेलकर जाफर ने करीब 20000 रन बनाए हैं। वहीं वसीम 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं और उन्हें 20000 रन पूरे करने के लिये 853 रन चाहिए।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *