
3 मैचों की इस सीरीज के पहले वनडे में वेस्ट इंडीज ने जीत दर्ज कर बढ़त बना ली थी। अब विराट कोहली की टीम की कोशिश सीरीज में बराबरी की है।
देखें,
विराट कोहली बिना खाता खोले आउट
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। पोलार्ड ने उनका विकेट लिया।
भारत का पहला विकेट गिरा
37वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा। केएल राहुल 104 गेंदों में 102 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का शिकार हुए। राहुल का कैच रोस्टन ने थामा। भारत का स्कोर फिलहाल, 37 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 227 रन।
राहुल ने भी पूरा किया शतक
केएल राहुल ने 102 गेंदों में करियर का तीसरा शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। फिलहाल, वह 102 गेंदों में 101 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत ने पूरे किए 200 रन
रोहित शर्मा के शतक के साथ भारतीय टीम के भी 200 रन पूरे हो गए। 33 ओवर के खेल में भारत के अभी कोई विकेट नहीं गिरे हैं। रोहित शर्मा और केएल राहुल अभी भी मैदान पर जमे हुए हैं। रोहित जहां 102 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं राहुल ने भी 95 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा ने पूरा किया शतक
रोहित शर्मा ने 33वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर करियर का 28वां शतक पूरा किया। उन्होंने 107 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान रोहित ने कुल 2 छक्के और 11 चौके लगाए।
25 ओवर बाद भारत 145/0भारतीय टीम ने 25 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 145 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर रोहित (67*) और लोकेश राहुल (75*) क्रीज पर जमे हैं।
रोहित ने चौके से पूरी की 43वीं फिफ्टी रोहित शर्मा ने चौके से अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की 43वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने पारी के 22वें ओवर की अंतिम गेंद पर (कीमो पॉल का ओवर) चौका लगाया और 67 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने फिफ्टी के लिए 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
रोहित-राहुल की शतकीय साझेदारीरोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच शतकीय साझेदारी 20.1 ओवर में पूरी। रोहित ने 21वें ओवर में जोसेफ की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और टीम का स्कोर 102 रन पहुंचाया।
20 ओवर बाद भारत 98/0भारतीय टीम ने 20 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 98 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर अभी क्रीज पर हैं। रोहित 41 और राहुल 54 रन बना चुके हैं।
राहुल की फिफ्टी लोकेश राहुल ने 46 गेंदों पर अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की 5वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने फिफ्टी के लिए 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
रोहित का शानदार सिक्सरोहित शर्मा ने अपनी पारी का पहला सिक्स 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। उन्होंने अल्जारी जोसेफ की गेंद को फाइन लेग के ऊपर से खेलते हुए बाउंड्री के पार पहुंचाया।
राहुल के छक्के से भारत की फिफ्टी
10वें ओवर की पहली गेंद रोहित के बल्ले से चौका निकला, जबकि चौथी गेंद पर राहुल ने खारी पियरे को छक्का लगाया। इसके साथ ही भारत की हाफ सेंचुरी पूरी हो गई। 10 ओवर के बाद भारत 55/0
राहुल ने जड़ा पहला सिक्सकेएल राहुल ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर होल्डर को सिक्स लगाया। यह पारी और राहुल के बल्ले से निकलने वाला पहला सिक्स है।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/0कॉटरेल द्वारा किए गए 5वें ओवर में केएल राहुल ने दो चौके लगाए,जिसकी बदौलत 9 रन आए। इस तरह 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/0 । रोहित 9* और राहुल 16* रन बनाकर क्रीज पर हैं।
रोहित ने जड़ा पारी का पहला चौकारोहित शर्मा ने भारतीय पारी का पहला चौका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लगाया। कॉटरेल की इस गेंद को रोहित ने पुल शॉट लगाते हुए बाउंड्री के पार पहुंचाया।
रोहित-राहुल ओपनिंग को उतरेरोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनिंग को उतरे। विंडीज टीम के पेसर शेल्डन कॉटरेल को कप्तान कायरन पोलार्ड ने गेंद थमाई जो पहला ओवर करेंगे। कॉटरेल की पारी की दूसरी गेंद वाइड रही जिससे भारत का खाता खुला। रोहित ने 5वीं गेंद पर दो रन दौड़कर पूरे किए और अपना खाता खोला।
टॉसवेस्ट इंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय टीम में 1 बदलाव है, शिवम दुबे की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, वेस्ट इंडीज टीम में 2 बदलाव हैं। सुनील अम्बरीस की जगह इविन लुईस और खैरी पिएरे को हेडन वॉल्श की जगह प्लेइंग-XI में मौका दिया गया है।
विराट में दमभारतीय कप्तान विराट कोहली का इस मैदान पर 139 का औसत है, उन्होंने यहां 5 वनडे पारियों में 3 सेंचुरी समेत कुल 556 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ ही 24 अक्टूबर 2018 को नाबाद 157 रन की पारी खेली थी और वह मैन ऑफ द मैच रहे थे।
मौसममैच में बारिश के खलल डालने के आसार नहीं हैं, यह अच्छी बात है। अलबत्ता विशाखापत्तनम में उमस खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है।
पिचबैटिंग के लिए विशाखापत्तनम की पिच उम्दा मानी जाती है। गेंद का उछाल एक जैसा रहता है जिससे बल्लेबाज अपने शॉट खेल सकते हैं। शुरुआत में विकेट धीमी रहेगी, लेकिन फ्लडलाइट्स में बैटिंग आसान हो सकती है क्योंकि तब तक ओस का फैक्टर काम करेगा।
प्लेइंग XI
भारत:रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, शमी
वेस्ट इंडीज: शाई होप, इविन लुईस, हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल
Source: Sports

