फिट होकर अपनी पुरानी लय में दिखे जसप्रीत बुमराह

विशाखापत्तनम
ने भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र में पुराने ऐक्शन के साथ गेंदबाजी की, जबकि ने ट्रेनर निक वेब के साथ अभ्यास किया। लेकिन वह पूरी तरह फिट नजर नहीं आए। बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर हैं लेकिन अगले साल न्यू जीलैंड दौरे के लिए उनके फिट होने की उम्मीद है।

वहीं साव डोपिंग के कारण 8 महीने का प्रतिबंध झेलने के बाद घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए शानदार वापसी कर चुके हैं। भारतीय टीम प्रबंधन उनके फिटनेस स्तर की समीक्षा से पहले दोनों से बात करेगा। बुमराह को अभ्यास के दौरान भारतीय टीम की जर्सी दी गई। उन्होंने करीब एक घंटे तक ऋषभ पंत, मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल को गेंदबाजी की।

अभ्यास के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल नजर नहीं आए। कोच रवि शास्त्री और राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी की निगरानी में हुए अभ्यास सत्र में बुमराह बिल्कुल सहज नजर आए।

दूसरी ओर सादी टीशर्ट पहनकर खेल रहे साव ने ट्रेनर वेब से लंबी बातचीत की। उनके बाद उन्हें फील्डिंग कोच आर श्रीधर के दिए ऊंचे कैच लपकने को कहा गया।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *