विडियोः पति के कॉन्सर्ट में फैंस के बीच इंजॉय करती दिखीं प्रियंका

पॉप्युलर कपल में से एक और ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। दोनों स्टार इस समय अलग अलग देशों में अपने काम को लेकर बिजी हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा भारत में अपने काम को पूरा करके न्यू यॉर्क वापसी चली गईं। यहां पर वह साल 2019 के अपने पति के आखिरी कॉन्सर्ट में शामिल हुईं।

प्रियंका चोपड़ा इस कॉन्सर्ट में जोनस ब्रदर्स और भाभी सोफी टर्नर के साथ नजर आईं। ऐक्ट्रेस यहां पर जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में फैंस के बीच सोफी टर्नर के साथ इंजॉय करती दिखीं। इसका एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ब्लैड ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसबरत नजर आ रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। ऐक्ट्रेस के फैंस उनके अगले प्रॉजेक्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *