Afroj khwaja:-आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दे रहे चुनौती *अज़ीम खान मीडिया प्रभारी


अनु अरुण सिंह यदि पार्षद के रूप में चुनी जाती है तो वार्ड में ओवर हेड हाई टेंशन लाइन को अंडर ग्राउंड कराएंगी और संकरे रोड का वैकल्पिक रास्ता निकलने पर जोर देंगी जिससे आम आदमी को जाम की समस्या से निजात मिल सके

वार्ड न-17 (ठक्कर बप्पा ) जिसमे शिवानंद नगर का कुछ हिस्सा और गुढ़ियारी का कुछ हिस्सा सम्मिलित है इस वार्ड में ओवर हेड टेंशन लाइन लोगो के घरो के ऊपर से गुजरती है और संकरी रोड से प्रायः जाम लगा रहता है इन मुख्या समस्याओं का निदान करने के लिए अनु अरुण सिंह (प्रत्याशी आम आदमी पार्टी) का कहना है कि वो सामान्य सभा मे इन मुददों को जोर शोर से उठायेंगी और संकरे रास्ते का वैकल्पिक रास्ता निकलेंगी
अनु अरुण सिंह का ये भी कहना है की देश के सत्तर साल की आज़ादी के बाद भी तमाम पार्टियों ने शासन किया मगर जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यह इसलिए है क्यूंकि अन्य पार्टिओ ने चुनाव को पैसे का खेल बना दिया है ये लोग पहले पैसे से सत्ता हासिल करते है और फिर सत्ता से पैसा हासिल करते है इनके इस प्रकार के घृणित राजनीती का आम आदमी पार्टी तिरस्कार करती है और आम आदमी की इस लड़ाई को सदन से लेकर रोड तक लड़े जाने के लिए दृढ़संकल्पित है
वार्ड -17 (ठक्कर बप्पा) के चुनाव प्रबंधन प्रभारी और राष्ट्रीय सोशल मीडिआ के सदस्य श्री मिथिलेश सिंह का कहना है की पैसे वालो ने पुरे वार्ड को झंडा बैनर और पोस्टर से पाट दिया है ये लोग चुनाव खर्च सीमा को कब का पार कर चुके है इनके लिए राजनीती एक धंधा है आम आदमी पार्टी इसी धंधे को बंद कराने के लिए ही राजनीती में आई है दिलचस्प बात तो यह है की अनु अरुण सिंह अपना पम्पलेट विगत तीन माह से जनता के बीच वितरित कर रही है और दूसरे सभी उम्मीदवारों ने इनके पम्पलेट की नक़ल कर लिया है जो यह प्रदर्शित करता है की हम राजनीती करने नहीं इसे बदलने आये है हमारे चीजों को नक़ल करना हमारी जीत के प्रति बढ़ाते कदम को दिखाता है
आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अनु अरुण सिंह को जनता का व्यापक समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है जो की जीत का संकेत है अनु अरुण सिंह के बारे में विदित हो के इन्होने अपनी अध्यापक की सरकारी नौकरी को छोड़कर विगत 15 साल से लगातार समाज सेवा का काम कर रही है इसी समाज सेवा के प्रति लगन को देखते हुवे आम आदमी पार्टी ने इन्हे वार्ड न -17 (ठक्कर बप्पा )से उम्मीदवार बनाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *