इमरान के भतीजे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस?

लाहौर
पाकिस्तान पुलिस ने शनिवार को प्रधानमंत्री के भतीजे के घर पर छापेमारी की। दरअसल एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका भतीजा अस्पताल दंगा में शामिल दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दंगे में कम से कम तीन मरीजों की मौत हो गई, जबक कई घायल हैं।

डॉक्टरों से बहस के कारण 11 दिसंबर को पंजाब हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल में सैकड़ों वकील घुस गए और दंगा फसाद शुरू कर दिया। वकीलों ने अस्पताल की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह पुलिस से भी भिड़ गए और पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।

पाकिस्तानी मीडिया ने एक विडियो दिखाया जिसमें इमरान खान के भतीजे दंगा कर रहे वकीलों के साथ दिख रहे हैं। इसी मामले में पुलिस उनकी तलाशी कर रही है और घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *