कांग्रेस ने जामिया में छात्रों की पिटाई की निंदा की

नई दिल्ली
कांग्रेस ने दिल्ली की यूनिवर्सिटी में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत के मामले पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई का विरोध करते हुए कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह केवल चुनावी प्रचार में ही व्यस्त हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘नौजवानों पर बर्बरतापूर्वक हमले हो रहे हैं। जेएनयू, हैदराबाद, वाराणसी, इलाहाबाद, अलीगढ़ के बाद जामिया इसका उदाहरण है। जामिया के छात्रों पर बर्बर हमले की निंदा करते हैं। लाइब्रेरी में घुसकर आंसू गैस और यहां तक कि गोलियां भी चलाई गई।’ खेड़ा ने कहा, ‘जापान के प्रधानमंत्री इस देश में नहीं आ पा रहे हैं। बांगलादेश के विदेश मंत्री नहीं आ पाए। हमारे अपने ही देश के गृहमंत्री पूर्वोत्तर में नहीं जा पाए। पीएम अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं और केवल चुनावी प्रचार में ही व्यस्त हैं।’

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। पुलिस बिना किसी अनुमति के अंदर घुस गई। विरोध करना असंवैधानिक अधिकार है। विरोध करने वालों को देशद्रोही और पाकिस्तानी बता दिया जाता है। जामिया के छात्रों पर बर्बर हमले की निंदा करते हैं। लाइब्रेरी में घुसकर आंसू गैस और यहां तक कि गोलियां भी चलाई गई।’

वहीं पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा, ‘यह सरकार बार-बार यूनिवर्सिटी को राजनीतिक अखाड़ा बना रही है। कांग्रेस, देश के नौजवानों के साथ बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की निंदा करती है। हिंसा का समाधान प्रतिहिंसा कभी नहीं हो सकता है। आज कश्मीर, असम, बंगाल, उत्तर पूर्व झुलस रहा है।’

गौरतलब है कि के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन ने रविवार को हिंसक रूप धारण कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जमकर तांडव मचाया। 3 बसों, कारों और कुछ मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन भी एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। राजधानी में हुई हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *