कांग्रेस की आज दिल्ली में भारत बचाओ रैली

नई दिल्ली
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ विशाल रैली करने जा रही है। नागरिकता कानून के विरोध में, महिलाओं पर हिंसा, अर्थव्यवस्था और दूसरे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर बड़े हमले के लिए यह रैली आयोजित है। रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह में हैं। रैली में अंतरिम अध्यक्ष , पूर्व अध्यक्ष , प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

रैली के लिए लगे राहुल गांधी के विशाल पोस्टर
रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। रामलीला मैदान में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। रैली में सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। उनके साथ राहुल और प्रियंका भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और दूसरे दिग्गज नेता शामिल होंगे। देश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

पढें:

नागरिकता कानून पर बोल सकती है हमला
रैली में माना जा रहा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस रैली में कांग्रेस नागरिकता कानून को लेकर हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन का मुद्दा उठाएगी। कांग्रेस ने संसद में भी नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला था। नागरिकता कानून के साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अपराध का मुद्दा भी रैली में उठाया जाएगा। इसके साथ ही रैली के जरिए देश भर से आए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश भी कांग्रेस नेतृत्व की होगी।

अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना
राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी विंटर सेशन के आखिरी दिन मीडिया से बात करते हुए अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार का मुद्दा उठाया था। माना जा रहा है कि इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता अर्थव्यवस्था और सुस्त आर्थिक रफ्तार को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोल सकती है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *