Afroj khwaja:-शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर सत्यनारायण शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

Ayan News: रायपुर। देश को आजाद कराने में अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अहम् भूमिका रही है. छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह ने भी अपनी जान की परवाह किए बिना देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. आज 10 दिसंबर को वीरनारायण का शहादत दिवस है. सत्यनारायण शर्मा ने शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी के शहादत दिवस पर हम सब नमन करते हैं.1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *