'उत्तर कोरिया ने किया बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण'

सोल
ने सोहे उपग्रह परीक्षण स्थल से एक ‘बेहद महत्वपूर्ण’ परीक्षण किया है। उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बातचीत बंद पड़ी है। उत्तर कोरिया की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के एक प्रवक्ता ने कहा 7 दिसंबर 2019 को सोहे परीक्षण स्थल से एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षण किया गया। समाचार एजेंसी केसीएनए ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया की रणनीतिक स्थिति बदलने में ताजा परीक्षण के परिणाम की अहम भूमिका होगी। हालांकि इस परीक्षण की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

उधर शनिवार को हr अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया का शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना चौंकाने वाला होगा । संयुक्त राष्ट्र में प्योंगयांग के राजदूत द्वारा अमेरिका के साथ बातचीत में परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बात नहीं किए जाने के बयान के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने यह टिप्पणी की। किम सोंग ने शनिवार को कहा था, ‘ हमें अब अमेरिका के साथ लंबी बातचीत करने की जरूरत नहीं है और परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत पहले ही ठप पड़ गई है।’

इसके कुछ घंटों बाद पत्रकारों के एक सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘हम उत्तर कोरिया पर विचार करेंगे। उत्तर कोरिया का शत्रुतापूर्ण ढंग से पेश आना मेरे लिए चौंकाने वाला होगा।’ उन्होंने कहा, ‘किम जोंग-उन के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों इसे जारी रखना चाहेंगे। उन्हें पता है कि मुझे चुनाव की तैयारी करनी है। मुझे नहीं लगता कि वह उसमें हस्तक्षेप करना चाहेंगे। लेकिन हमें देखना होगा क्या होता है।’ गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कई बार बेनतीजा बातचीत कर चुके हैं लेकिन अब यह बातचीत बंद है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *