
यही नहीं, 2019 में ही अब तक भूमि ने कई हिट फिल्में दे दी हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ” को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है। भूमि उन चुनिंदा ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनके खाते में एक ही साल (2019) में लगातार तीन सफल फिल्में दर्ज हो गई हैं।
बता दें, ‘पति पत्नी और वो’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 9 करोड़ की कमाई की है। इसमें वह कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जैसे ऐक्टर्स के साथ नजर आईं। इसके पहले वह आयुष्मान खुराना के साथ ‘बाला’ और तापसी पन्नू के साथ ‘सांड की आंख’ में दिखी थीं। इन दोनों फिल्में में भी उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने पसंद किया।
इस अचीवमेंट पर भूमि ने कहा, ‘यह साल कलाकार के तौर पर मेरे लिए बेहतरीन रहा। मैंने वेरायटी वाले रोल्स किए जिससे मैं संतुष्ट हूं। मुझे उम्मीद है कि पति पत्नी और वो बड़ी हिट साबित होगी। मेरी सिनेमाघरों में दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश होती है और और मैं उन्हें समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद देती हूं।’
Source: Bollywood

