'राक्षस बजाते थे ट्रांस म्‍यूजिक, लगे प्रतिबंध'

पणजी
गोवा के सबसे बड़े ईडीएम महोत्‍सवों से ठीक पहले सिओलिम के विधायक और पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि समुद्र मंथन के दौरान राक्षस देवताओं के खिलाफ को बजाते थे। पालिंसर ने राज्‍य में ट्रांस म्‍यूजिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विधायक की इस मांग के बाद पर्यटकों का स्‍वर्ग कहे जाने वाले गोवा में माहौल गरम हो गया है।

चार महीने पहले बीजेपी सरकार में मत्‍स्‍यपालन मंत्री रहे पालिंसर चाहते हैं कि ट्रांस पार्टियों पर सरकार कार्रवाई करे। उन्‍होंने कहा कि उपनिषदों के मुताबिक जब-जब ट्रांस म्‍यूजिक बजाया जाता है, बुरी चीजें अच्‍छी चीजों पर जीत हासिल कर लेती हैं। बता दें कि पालिंसर के विधानसभा क्षेत्र के अंदर ही अंजुना और वगाटोर आते हैं जो अपनी नाइट लाइफ और के लिए मशहूर हैं।

विधायक ने कहा, ‘ट्रांस म्‍यूजिक राक्षसों का संगीत है और हम उसे बजाना चाहते हैं? 10 उपनिषदों में एक कथा उपनिषद में संगीत के बारे में कहा गया है और इसमें कहा गया है कि समुद्र मंथन के दौरान राक्षसों और देवताओं के बीच लड़ाई हुई। उस समय जब देवता हार गए थे तब राक्षसों की ओर से यह संगीत बजाया गया था।’

एनडीए की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक पालिंसर ने कहा कि यदि राज्‍य अपनी भविष्‍य की पीढ़ी को बचाए रखना चाहता है तो उसे भगवान द्वारा बनाए गए संगीत को बजाया जाना चाहिए। उन्‍होंने सनबर्न आगामी ईडीएम महोत्‍सव पर रोक लगाने की मांग की। बता दें कि 27 से 29 दिसंबर के बीच यह महोत्‍सव होने जा रहा है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *