Afroj khwaja:- किसी बड़े हादसे का इंतजार करता खनिज विभाग जान जोखिम मे डाल अधिकारी कर रहे कार्यवाही?


Ayan News: गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन थमने का नाम नही ले रहा है । जिले में रेत का अवैध कारोबार करने वाले माफ़िया बलपूर्वक रात भर रेत का अवैध उत्खनन को अंजाम दे कर बड़ी रकम कमा रहे है। इनको पर्यावरण का कोई ख्याल नही है और न ही प्रशासन की कोई कार्यवाही का डर ,यहां तक इनके पास उत्खनन से सम्बंधित कोई पट्टा या दस्तावेज भी नही है । हर बार की तरह इस बार भी खनिज विभाग ने अवैध रेत माफियाओं पर भारी पड़े है। जान जोखिम मे डाल कर रहे उच्य अधिकरियों के आदेश का पालन और जिले के ग्राम कुटेना में अवैध रेत उत्खन्न व परिवहन करते 25 हाईवा जप्त व एक चैन माउंटेन शील किये है।

ग्रामीणों की सक्रियता के चले माफियाओं के मंसूबों पर फिर फिरा पानी।
रेत माफ़िया अवैध रेत का कारोबार को अंजाम देने रात के अँधेले में नदी से रेत उत्खन्न का काम को शुरू करते है यह सोच कर की रात में कोई कार्यवाही करने या रोकवाने कोई नही आएंगे पर रेत माफियाओं पर आक्रोश ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा, जब हाईवा जैसे ही नदी में रेत के लिए लगनी शुरू हुई। देखते ही देखते एक के बाद एक दर्जनो हाईवा नदी में पहुँचने लगे तभी ग्रामीण वहां पहुचे और रेत से भरी हाईवा को रोक दिए और इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल खनिज विभाग को दी, रात करीब 1 बजे गरियाबंद से सहायक खनिज अधिकारी फगुलाल नागेश व खनिज निरीक्षक मिदुलगुहा अपने टीम के साथ ग्राम कुटेना पहुचे और कार्यवाही शुरू किए जैसे रेत खनन कर रहे रेत माफियाओं को खबर लगी कि कार्यवाही हो रहा है तो नदी में चैन माउंटेन छोड़ कर भाग खड़े हुए। खनिज अधिकारियों ने सभी 25 हाईवा को जप्त कर करने के साथ एक चैन माउंटेन को शील किया है ।यह कार्यवाही 01 बजे से करीब सुबह 5 बजे तक चली है।
पूर्व मे इसी घाट के चलते खनिज अधिकरियों पर जानलेवा हमला हो चूका है
यहाँ यह बात बड़ी ही विचरनीय है की उक्त स्थान से प्राप्त रेत खप्या कहा जा रहा है साथ ही यह की ये गाड़िया लम्बी लम्बी दुरी बिना रायल्टी ओवरलोड लेकर अपने मुकाम तक कैसे पहुंच जाती है क्या इस बिच कही खनिज जांच चौकी,पुलिस थाना,आर. टी.ओ, ट्रैफिक नहीं मिलता क्या सब मिली भगत से चल रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *