चिली: रेप के खिलाफ महिलाओं का गीत वायरल

सैंटियागो
चिली में 6 सप्ताह से अधिक वक्त से देशविरोधी प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने राजधानी के स्टेडियम में महिलाओं के साथ होनेवाले अपराध और यौन हिंसा के विरोध में भी प्रदर्शन किया। एक महीने से अधिक से चल रहे इस प्रदर्शन में यौन हिंसा के विरोध में महिलाएं गीत गाकर खास अंदाज में भी प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं के इस प्रदर्शन ने दुनिया भर में लोगों का ध्यान खींचा है।

रेपिस्टों के खिलाफ महिलाओं का गीत वायरल
सैंटियागो में हर उम्र की महिलाएं यौन हिंसा का विरोध करने के लिए पहुंची है। काले कपड़ों में पहुंची महिलाएं लाल स्कॉर्फ पहनकर ब्लाइंडफोल्ड होकर प्रदर्शन किया। बुधवार को हुए महिलाओं के इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। महिलाओं ने इस प्रदर्शन के दौरान जो गीत गाया वह इस तरह था, ‘मेरी कोई गलती नहीं है…न ही मैं कहां थी और नह मैंने कैसे कपड़े पहने थे… बलात्कारी तुम हो!’ महिलाओं का बहुत बड़ा समूह एक लय और ताल के साथ इस गीत के बोल के साथ नृत्य करते हुए सोशल मीडिया पर छा गई हैं।


प्रदर्शनकारी महिलाओं पर बल प्रयोग जिससे भड़की हिंसा

महिलाओं के साथ होनेवाले अपराध के खिलाफ अभी तक कई देशों में इसी तरह के प्रदर्शन किए जा चुके हैं। पैरिस, बार्सिलोना, मेक्सिको सिटी जैसी शहरों में इस तरह के प्रदर्शन महिलाएं कर चुकी हैं। सबसे पहले चिली में इस तरह का प्रदर्शन समुद्र किनारे बसे शहर वालपाराइसो में हुआ था। प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ पुलिस बल प्रयोग के बाद आंदोलन तेज हुआ और देश की राजधानी में बहुत बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है।

मेट्रो किराए में वृद्धि से शुरू हुआ था प्रदर्शन
अक्टूबर में प्रदर्शन की शुरुआत मेट्रो किराए में हुई वृद्धि के साथ हुआ था और उसके बाद से देश में असामनता और आर्थिक क्षेत्र में व्याप्त गैर-बराबरी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन शुरू हो गए। चिली में बड़े पैमाने पर समाज के सभी वर्गों के लोग प्रदर्शन सामाजिक आर्थिक समानता की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी देश पर 30 साल से शासन कर रहे अगुस्तो पिनाशेट के राज के अंत की मांग कर रहे हैं। लातिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों में यूएन डेटा के अनुसार 3,500 से अधिक महिलाओं की जेंडर आधारित हिंसा में मौत हो चुकी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *