
1901 से अभी तक दूसरा सबसे गर्म महीना 1979 का रहा था जब औसत तापमान 0.86 डिग्री औसत से अधिक रहा। भारतीय मौसम विभाग पुणे के क्लाइमेट रिसर्च डिविजन के अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘अगर सिर्फ औसत तापमान की बात की जाए तो इस साल नवंबर का महीना 1901 के बाद का सबसे गर्म महीना रहा।’
पढ़ें : दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य 2.1 डिग्री अधिक
पिछले महीने का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रेकॉर्ड किया गया जबकि 1979 में यह 1.64 डिग्री अधिक था। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर दबाव के कारण गर्म रहा नवंबर
पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में प्रफेसर और पर्यावरणविद अल्का गाडगिल ने तापमान में वृद्धि के कारण बताए। उन्होंने कहा, ‘अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम और साइक्लोन का असर नवंबर के तापमान पर पड़ा। लो प्रेशर और साइक्लोन के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हुई और बादल छाए रहे। रात के वक्त में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में कमी तो आती है, लेकिन वातावरण से उनकी मौजूदगी खत्म नहीं होती।’
Source: National

