जानें, सोशल मीडिया पर किस ऐक्ट्रेस को स्टॉक करती हैं भूमि पेडनेकर

ऐक्ट्रेस ने जबसे बॉलिवुड में डेब्यू किया है तभी से फिल्मों में उनके काम की काफी चर्चा रहती है। आज की तारीख में अलग तरह के किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेसेस में भूमि का नाम भी गिना जाता है। भूमि की आने वाली फिल्म ” रिलीज होने जा रही है। वैसे भूमि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है।

हाल में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में जब भूमि से पूछा गया कि वह किस सिलेब्रिटी को स्टॉक करना पसंद करती हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह को सोशल मीडिया पर स्टॉक करती हैं। भूमि का मानना है कि प्रियंका शानदार तरीके से जिंदगी जीती हैं।

इससे पहले करण जौहर के चैट शो पर भूमि ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा के पति को भी काफी पसंद करती हैं और अगर उन्हें किसी और के बॉयफ्रेंड या पति को डेट करने का मौका मिले तो वह प्रियंका चोपड़ा के पति होंगे क्योंकि वह अपने आप में एक सनसनी हैं।

इस बीच बता दें कि मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ 6 दिसंबर को थिअटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा भूमि, करण जौहर की पीरियड ड्रामा मल्टी-स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *