VIDEO: एयरपोर्ट पर रुआंसा हुआ तैमूर तो पापा सैफ ने यूं मनाया

सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान का एक विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें तैमूर रुआंसा होते हुए किसी चीज को लेकर मना करते दिख रहा है। वहीं सैफ उसे मनाते दिखे।

विडियो में दिखाई देता है कि तैमूर को रुंआसा होते देख सैफ नीचे बैठकर उससे आई कॉन्टैक्ट बनाने और उसे मनाने की कोशिश करते दिखे। कुछ देर तक बात करने के बाद वह तैमूर को शांत करने में कामयाब हुए और फिर दोनों आगे की ओर बढ़े।

इस क्यूट पल को कैमरे में कैद कर लिया गया और जब विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो लोगों ने इसे क्यूट बताया। यूजर्स ने पिता-बेटे के क्यूट बॉन्ड की भी काफी तारीफ की है।

वैसे सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आएंगे जिसमें उनका किरदार नेगेटिव है, वहीं लीड रोल अजय देवगन निभा रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *