अमिताभ बच्चन की तस्वीर पर बेटी श्वेता ने किया कॉमेंट, लिखा- 'डैडी कूल'

अपनी हेल्थ के गड़बड़ हो जाने के चलते सुर्खियों में थे। वहीं, अब वह फिट हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए वापसी की है। अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों पर कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं, उनकी बटी ने भी कॉमेंट किया है।

अमिताभ बच्चन ने रणवीर कपूर के साथ फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीर के साथ बिग बी ने मनाली में माइनस डिग्री तापमान में काम करने का जिक्र किया। इस तस्वीर पर श्वेता बच्चन ने स्माइली इमोजी के साथ ‘डैडी कूल’ लिखा।

इस समय ‘ब्रह्मास्त्र’ की टीम मनाली में शूटिंग कर रही है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा आयुष्मान खुराना स्टारर ‘गुलाबो सिताबो’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी के साथ दिखेंगे। इसके अलावा भी वह कई अन्य प्रॉजेक्ट्स में बिजी हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *