आईपीएल नीलामी: 73 स्थान, 971 खिलाड़ी दौड़ में

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के लिए होने वाली नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 थी। अब इसी महीने की 19 तारीख को कोलकाता में नीलामी की जाएगी। नीलामी में कुल 73 खाली जगहों को भरा जाना है।

इन 73 स्थानों के लिए 215 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी हिस्सा लेंगे वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी तक नहीं खेलने वाले 754 खिलाड़ियों ने भी पहली बार आईपीएल में पंजीकरण कराया है। इनके अलावा दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के हैं। भारत से कुल 19 ऐसे खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, जबकि 634 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम नहीं रखा है।

साथ ही 60 ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने नैशनल स्तर पर भी नहीं खेला है लेकिन कम से कम एक आईपीएल मैच जरूर खेला है। विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके 196 विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं 60 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जो अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं।

ह्यूज एडमेडेस एक बार भी नीलामीकर्ता की भूमिका में होंगे। नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 55 खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के 54, श्रीलंका के 39, न्यू जीलैंड के 24, इंग्लैंड के 22, वेस्ट इंडीज के 34 अफगानिस्तान के 19, बांग्लादेश के 6, जिम्बाब्वे के तीन, नीदरलैंड्स और अमेरिका के 1-1 खिलाड़ी हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *