US में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

वॉशिंगटनअमेरिका में टेनेसी राज्य के दक्षिण नैशविले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जूडी स्टेनली (23) और वैभव गोपीसेट्टी (26) टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के स्नातक के छात्र थे और वे कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से खाद्य विज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे। विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत में इनके अंतिम संस्कार का बंदोबस्त करने के लिए 42 हजार डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि 28 नवंबर की रात किसी ने स्टेनली और गोपीसेट्टी को ठोकर मारा और फिर भाग गया। मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि इस हादसे में शामिल ट्रक के मालिक डेविड टोरेस (26) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस ने बताया, ‘टोरेस ने सवालों के जवाब नहीं दिए। अधिकारियों ने डीएनए नमूने लिए हैं। जांच चल रही है।’ पुलिस के अनुसार, टोरेस के ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें दोनों भारतीय छात्र सवार थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *