हैदराबाद में घटित अमानवीय घटना में डॉ.प्रियंका रेड्डी की मृत्यु होने से पूरे देश में शोक की लहर है। राजधानी रायपुर के युवाओं ने आज रविवार को स्व.प्रियंका रेड्डी की तस्वीर के सामने मोमबत्ती जला उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। फाफाडीह स्थित होटल वैंनिंगटन कोर्ट में आयोजित शोक सभा मे छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव व समाजसेवी उमेर ढेबर ने कहा कि देश मे घट रही इस प्रकार की दरिन्दगी पर सरकार को सख्त नियम कानून बनाने की जल्द से जल्द आवश्यकता है और आरोपियों को ट्रायल पर समय बर्बाद करने के बजाय सीधा जनता की आवाज़ पर फांसी की सज़ा देनी चाहिए ताकि हमारा देश सच मे आज़ाद रहे व देश की युवतियां भारत मे रहकर खुद को असुरक्षित महसूस ना करे। इसी कड़ी में होटल के संचालक जुनैद ढेबर ने कहा कि आज देश को आज़ाद हुए 70 वर्षो से भी अधिक हो गए है पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आज भी किसी कानून का कड़ाई से पालन नही होता है, यही वजह है कि ऐसे कृत्य करने वाले असामाजिक तत्व खुलेआम छेड़खानी, रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। श्रद्धांजलि सभा मे पवन कुमार, संजय राउते, नागेश दुंदा, अमन , यश पुरोहित, संभवी, श्वेता, वरुण, अरविंद नायडू, अक्षिता, सचिन सहित अनेक वकील, डॉक्टर व राजधानीवासी उपस्थित थे।
Afroj khwaja:-डॉ.प्रियंका रेड्डी की मृत्यु पर युवाओ ने दी श्रद्धांजलि, कहा असामाजिक तत्वों पर तुरंत लगाम कसे सरकार

